पॉलिटिकल डोज़

MP में स्पष्ट बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- दिग्विजय सिंह

 दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह विश्वास जताया कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता कहा कि, कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनने वाली बात इसलिए कही कि अभी तक आए सर्वे में कांग्रेस आगे है और 3 दिसंबर को नतीजा आएगा स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे का वीडियो मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि, नरेंद्र सिंह तोमर को सामने आकर जवाब देना चाहिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में नहीं होने के सवाल को लेकर नफा या नुकसान वाला भी सवाल पत्रकारों ने किया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनके नहीं होने से नुकसान या फायदा कुछ नहीं होगा।

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन को लेकर भी पत्रकारों के सामने सवाल खड़ा किया और कहा कि ईवीएम में चिप होती है। सॉफ्टवेयर होता है जो मन्युप्लेट भी होता है। इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कलाकार खतरे में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button