सभी खबरें

खरगोन में हुई आदिवासी युवक की मौत पर भड़की कांग्रेस, कमलनाथ ने लगाया आदिवासी उत्पीड़न का आरोप

  • प्रदेश में खरगोन जेल में हुई आदिवासी युवक की मौत 
  • कमलनाथ ने सरकार से कि उच्च स्तरीय जांच की मांग 
  • अरुण यादव ने कहा तालिबानी रिमांड में एक हुई आदिवासी की मौत 

खरगोन/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के नीमच में आदिवासी युवक को गाड़ी से बांधकर खींचने पर हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की इस बीच खरगोन का एक और आदिवासी की मौत का मामला सामने आया है. दरहसल, आदिवासी युवक की मौत खरगौन में जिला जेल में हुई. मृतक के परिजनों का आरोप है की पुलिस ने युवक को पीट-पीटकर मर डाला. इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र के 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर गया, जिनमे एक एसआई, एक हेड कॉन्स्टेबल, 2 कॉन्स्टेबल और जेल प्रभारी भी इसमें शामिल है. आदिवासी की मौत पर कांग्रेस राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है. 

कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया गुस्सा 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आदिवासियों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटना पर आक्रोश जताया है, उन्होंने आदिवासी उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि नेमावर नीमच के बाद अब खरगोन के विस्तार थाने में एक आदिवासी की मौत का मामला सामने आया है. बालाघाट में स्कूल जाते समय का आदिवासी छात्रा की हत्या की खबर है. कमलनाथ ने सरकार से दोनों घटनाओं पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. कमलनाथ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने को कहा है. वहीं कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी बयान जारी कर कहा है कि खरगोन के विस्तार थाने में तालिबानी रिमांड में एक आदिवासी की मौत हो गई है. यह घटना दु:खद और निंदनीय है.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की कड़ी निंदा 
गृह मंत्री ने इस घटना पर बयान दिया है उन्होंने कहा की खरगोन की घटना पर जाँच की जाए. साथ ही उन्होंने घटना को निंदनीय बताया है. गृह मंत्री ने कहा कि इस तरीके के मामलों पर सियासत नहीं होनी चाहिए. पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच में जहां लापरवाही मिलेगी वहां कार्रवाई होगी. अस्पताल थाने में कहां पर लापरवाही हुई है, इस बात की जांच होगी. प्रदेश में एक के बाद एक पूरी घटनाओं पर भी गृह मंत्री ने चिंता जताई है. कांग्रेस के खरगोन मामले पर जांच दल बनाने पर गृहमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस हर मामले पर सियासत करती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button