इन 15 नगर निगमों पर कांग्रेस ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, मौजूदा विधायकों पर भी लगाया दांव, रतलाम अटका

भोपाल : नगर निगम में उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने देर शाम 15 नगर निगमों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा विधायकों को भी महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। ये कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम के साथ जातीय समीकरणों को साधने की भी कोशिश की है।

इन 15 नगर निगमों के ललिए महापौर पद के उम्मीदवार घोषित

• मूरैना – शारदा सोलंकी
• ग्वालियर – शोभा सिकरवार
• सागर – निधि जैन
• भोपाल – विभा पटेल
• इंदौर – संजय शुक्ला
• कटनी – श्रेहा खंडेलवाल
• जबलपुर – जगत बहादुर सिंह अन्नु
• सिंगरौली – अरविंद सिंह चंदेल
• बुरहानपुर – शहनाज़ अंसारी
• छिंदवाड़ा – विक्रम अहाके
• रीवा – अजय मिश्रा बाबा
• सतना – सिद्धार्थ कुशवाह
• देवास – कविता रमेश व्यास
• खंडवा – आशा मिश्रा
• उज्जैन – महेश परमार

बता दे कि इस बार पार्टी ने निकाय चुनाव में जीत के लिए मौजूदा विधायक पूर्व विधायक और उनके रिश्तेदारों पर दांव खेला है। परिवारवाद को लेकर पार्टी की गाइडलाइन से अलग हटते हुए उन चेहरों पर दांव लगाया है जो पार्टी के लिए नगर निगम के चुनाव में जिताऊ साबित हो सकते हैं।

रतलाम में अटका पेंच

लंबे मंथन के बाद भी रतलाम में जाकर मामला अटक गया है। वहां पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। हालांकि, जा रहा है कि एक-दो दिन में रतलाम नगर निगम के लिए पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर देगी।

Exit mobile version