सभी खबरें

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर हमलावर कांगेस, कहीं फूंका पुतला तो कहीं दीपक जलाकर किया विरोध

भोपाल/निशा चौकसे:- विजयदशमी पर मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय मैदान पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेसियों व नर्मदा परिक्रमा करने वालों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाली भोपाल संसाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कांग्रेस हमलावर है. बता दें कि शनिवार को पिपलानी महात्मा गांधी चौराहे पर कांगेसी नेता और नर्मदा परिक्रमा करने वाले रवींद्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला फूंका। पुलिस को कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया था। पुल बोगदा में भी कांग्रेसियों ने साध्वी का विरोध किया। शाहजहांनाबाद में कांग्रेसियों ने साध्वी के फोटो के सामने दीपक जलाकर विरोध जताया था। रविवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शीतलदास की बगिया पर नर्मदा व गंगा जल लेकर पहुंचे थे। 

साध्वी के फोटो को नर्मदा व गंगा नदी के जल से शु िद्धकरण किया था। अब सोमवार को जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शु िद्धकरण कर रही हैं। साध्वी प्रज्ञा सिहं ठाकुर के पोस्टर को नर्मदा जल से शुद्ध करके विरोध जता रही हैं। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना ने बताया कि साध्वी की बु िद्ध भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले लोगों को अधर्मी कह कर नर्मदा मैया का अपमान किया है। उन्हें तत्काल कांग्रेसियों व नर्मदा परिक्रमा करने वालों से माफी मांगनी चाहिए। महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। नर्मदा के जल आम के पत्तों से लेकर साध्वी के फोटो पर डाला। मंत्रों का उच्चारण करके कहा कि नर्मदा मैया का अपमान नहीं सहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button