सभी खबरें

कांग्रेस ने फिर सिंधिया पर जताया भरोसा, सौंपी यह बड़ी ज़िम्मेदारी, सीएम कमलनाथ को किया गया बाहर 

  • कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाई कमान ने सौंपी यह बड़ी ज़िम्मेदारी
  • सिंधिया के रोचक प्रदर्शन को देखते हुए दी गई है ज़िम्मेदारी
  • क्या सिंधिया फिर जीत पाएंगे कांग्रेस का भरोसा ?
  • सीएम कमलनाथ को किया गया बाहर, नहीं दी गई कोई ज़िम्मेदारी 

कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही इस लोकसभा चुनाव में हार गए हो, लेकिन अभी भी पार्टी का उन पर से भरोसा कम नहीं हुआ हैं। जहां पीसीसी चीफ को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रभल दावेदार मानें जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने उनको एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंप दी हैं। 
बता दे कि महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन देखते हुए सिंधिया को अब झारखंड विधानसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं। पार्टी ने भरोसा जताया है कि जिस पर तरह उनका महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में प्रदर्शन था, वहीं प्रदर्शन उनका झारखंड विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। 

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी गई हैं। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस सूची में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ का नाम नहीं हैं। 

खास बात ये है कि कमलनाथ सरकार में वनमंत्री उमंग सिंघार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। जो बीते दिनों अपने बयानों से सुर्खियों में आए थे। जिनकी लड़ाई कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय से हुई थी। हालांकि इस स्टार प्रचारक सूची में दिग्विजय सिंह को भी जगह नहीं दी गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चार सूची और आनी है उसमे इन दिग्गजों का नाम हो सकता हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button