कांग्रेस के इस प्रत्याशी के समर्थन में कंप्यूटर बाबा मांगेंगे वोट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम दिन बाकी है। इससे पहले प्रचार चरम पर है। पार्टियों के दिग्गज चुनामी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक रहें है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस में धर्म का तड़का लगने जा रहा है।

दरअसल भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में संत समाज उतर गया है। चुनावी साल में एक बार फिर कंप्यूटर बाबा सक्रिय हो गए है।

कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा का समर्थन करने की बात कही है। कंप्यूटर बाबा दक्षिण पश्चिम में पीसी शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस मामले में संतों ने पीसी शर्मा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने कहा कि बीजेपी सनातन के नाम पर छल कर रही है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस गौ, नर्मदा और सनातन की रक्षा करने वाली पार्टी है। पीसी शर्मा सभी धार्मिक आयोजनों में बढ़चकर हिस्सा लेने वाले व्यक्ति है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है।

Exit mobile version