सभी खबरें

सभी राजस्व अधिकारी अपनी उपस्थिति क्षेत्र में सतत बनाये रखे – कलेक्टर श्री तोमर

बड़वानी

लाॅक डाउन में मिली छूट एवं वर्षाकाल के प्रारंभ हो जाने के कारण समस्त राजस्व अधिकारी अपनी उपस्थित क्षेत्र में सतत बनाये रखे। साथ ही इस दौरान प्राप्त शिकायतों, जानकारियों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करवाये। जिससे सभी व्यवस्थाऐं चाॅक चौबंद बनी रहे एवं कोई भी अनावश्यक रूप से परेशान न हो।

कलेक्टर श्री अमित तोमर ने सोमवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरसिंह चैहान, एसडीएम सेंधवा श्री घनश्याम धनगर, राजपुर श्री अभयसिंह ओहरिया, पानसेमल श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, बड़वानी सुश्री अंशु जावला सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। 

बैठक के दौरान कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाॅक डाउन के पश्चात् सभी कार्यालय प्रारंभ हो गये । अतः वे शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं मानीटरिंग का कार्य पूर्व के समान प्रारंभ करें। वही अपने – अपने प्रभार के क्षेत्र में कानून, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें । जिससे लाॅक डाउन से मिली छूट के उपरान्त भी सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से करवाया जा सके। इसी प्रकार कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार से जिले में भी धार्मिक स्थल प्रारंभ हो गये है। अतः वे स्वयं इन स्थलों का निरीक्षण कर देखेंगे कि सोशल डिस्टेंस बनाये रखने एवं सेनेटाइज करने की क्या व्यवस्था की गई है। इस दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित संचालनकर्ता को इसे बताये एवं उस कमी को अनिवार्य रूप से दूर करवायें। 

बैठक के दौरान कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में 8 जून से प्रारंभ किये गये नामांतरण व बटवारा प्रकरणों के निराकरण अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को भी हर – हाल में पूर्ण किया जाये। जिससे आमजनों को इस अभियान से लाभान्वित होने में कोई परेशानी न उठाना पड़े। इसी प्रकार कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वर्षाजनित घटना, दुर्घटना के समय समस्त राजस्व अधिकारी तत्काल प्रकरण बनाकर पीड़ित पक्ष को राहत उपलब्ध करायेंगे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कौताही बर्दास्त नही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button