सभी खबरें

भोपाल में कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने की खुदकुशी, लाॅकडाउन के कारण व्यापार में घाटा होने की आशंका

  • भोपाल में व्यवसायी ने की खुदकुशी
  • लाॅकडाउन की वजह से कोल्ड ड्रिंक के व्यापार में घाटा होने की आशंका
  • मामले की जांचा में जुटी पुलिस 

भोपाल/स्वाति वाणी:-
प्रदेश मे आये दिन खुद्कुशी के मामले देखने को मिल रहे है, जिसमे ज्यादतर मामलो मे लोग अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान होकर ये कदम उठा रहे है।  
भोपाल के मिसरोद इलाके में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला है, यहाँ कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करने वाले युवा व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
युवक के पास से फ़िलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसकी वजह से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है की लाॅकडाउन के दौरान कारोबार में घाटा होने से उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस को अभी तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिला हैं।

रक्षा बंधन में पत्नी मायके गई हुई थी 
मिसरोद TI निरंजन शर्मा ने बताया कि सौम्या फॉर्च्यून हेरिटेज कैंपस 11 मील निवासी रमाकांत वर्मा पिता हेमराज वर्मा की फैक्ट्री है और वे अपने तीन पार्टनर के साथ कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करते हैं। रक्षा बंधन में उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह मायके से घर लौटी। यहां, उसे फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने पति को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, फोन लगाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। पत्नी ने तुरंत ही दरवाजा नहीं खोलने की बात अपने रिश्तेदार सुमित वर्मा को दी। सुमित वर्मा भी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया। जहां, अंदर कमरे में रमाकांत का शव रस्सी के फंदे पर पंखे पर लटका मिला। 

दिन में खुदखुशी की आशंका 
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पड़ोसियों का कहना है की रमाकांत वर्मा गुरुवार को पूरा दिन घर से बाहर नहीं निकले। जिसके कारण ये आशंका है कि उन्होंने दिन में ही खुदकुशी कर ली होगी।

परिजनों और पार्टनर्स का लेंगे बयान 
मिसरोद TI निरंजन शर्मा ने बताया कि फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस मृतक के परिजनों और व्यवसाय में उसके पार्टनर के बयान  लेगी। शव के पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। उसकी भी जांच कराई जाएगी। जिसके बाद ही आत्महत्या की वजह का खुलासा हो पायेगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button