राज्यों सेलोकप्रिय खबरें
CM शिवराज का सम्मान समारोह : मंच से उतरकर चुप चाप चले गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री पटेल ने रोका भी, नहीं रुके

भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो है मुख्यमंत्री शिवराज के सम्मान समारोह का। जहां वो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच छोड़कर चले गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा गया कि कार्यक्रम के अंत में जब CM का भाषण खत्म हुआ तो गृहमंत्री ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें CM के करीब कर चुपचाप जाने लगे। मंत्री रामखेलावन पटेल ने उन्हें रोका भी, लेकिन वे नहीं रुके, और मंच से उतरकर चले गए।
हालांकि, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का कहना है कि गृह मंत्री को मुख्यमंत्री के साथ ही विमान से ग्वालियर जाना था। इसका कार्यक्रम पहले से ही तय था। कार्यक्रम में देर हो जाने से गृह मंत्री को घर से तत्काल भोजन कर लौटना था, इसलिए वे मुख्यमंत्री का भाषण खत्म होते ही वहां से चले गए।
मालूम हो कि तीन महीने पहले भी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में CM के कार्यक्रम में (शिवराज ने यहां पार्क का शुभारंभ किया था) अपने लिए मंच पर कुर्सी नहीं होने से गृहमंत्री नाराज दिखे थे। तब वह मंच के सामने ही कुर्सी लगाकर बैठ गए थे। उन्हें मनाकर मंच पर लाया गया था।
बहरहाल, नरोत्तम मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।




