सभी खबरें

Corona की तीसरी लहर को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान….क्राइसिस मैनेजमेंट से कही ये बात

मध्यप्रदेश/सागर/सीहोर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना और सीहोर ज़िले के बुधनी में अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना के साथ जीना सीखना पड़ेगा हमको। दुकानदार का वैक्सीनेशन, उसका मास्क। इकट्ठी भीड़ ना लगाएं। एक मॉडर्न MP बनाने में योगदान दें। टीकाकरण हमको करवाना हैं।

सीएम ने कहा कि पूरे मप्र में क्राइसिस मैनेजमेंट ने अद्भभुत काम किया, सैंपल लेना, टेस्ट कराना, आइसोलेट कराना सब इन्होंने सम्भाला। सारा काम उन पर ही छोड़ दिया। कब क्या खुलेगा क्या बंद होगा। इसलिए आज मप्र में हमने कोरोना को पूरी तरह कंट्रोल कर दिया हैं। 

उन्होंने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट लगातार काम करती रहें। मेरी आपसे अपील है सावधानी बरतें। कई लोग स्वस्थ हुए, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनको हम वापस नहीं ला सकते। उनका दर्द अभी भी हमारे दिल में मौजूद हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं अभी भी सावधान रहने की जरूरत हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि मीडिया के मित्र समाज को एजुकेट करने का काम करें। लापरवाही अगर बरती तो #COVID19 की तीसरी लहर आ जायेगी। मैं सभी से प्रार्थना करता हूँ कि हमें यह नहीं होने देना हैं। मैं MP के कई शहरों में गया। सड़कों पर उतरकर मास्क लगाने की अपील की, दुकानदारों से गोले बनाने की अपील की।

कोरोना जैसा संकट पहले कभी नहीं देखा। भोपाल में 24 घंटे का स्वास्थ्य आग्रह किया। हमारी जिम्मेदारी है कि हम तीसरी लहर ना बनने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button