CM Shivraj ने जिस जनजातीय भाई "जोध सिंह" को हेलीकॉप्टर में घुमाया वो है BJP के कार्यकर्ता, VD Sharma कर चुके है सम्मानित

अलीराजपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते कुछ दिनों से जनदर्शन यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान खास तौर से वो उन इलाकों में जा रहे हैं जहां आने वाले दिनों में उपचुनाव होना है। इसी बीच बुधवार को सीएम अलीराजपुर के जोबट पहुंचे थे, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में भाग लिया एवं जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जनता से संवाद किया। बता दे कि इस सीट पर भी उपचुनाव होना है।
मेरे गरीब भाई-बहनों के चेहरों पर किसी भी प्रकार से मुस्कान आ जाये, यही मेरे लिए खुशी की बात है, इसी से मुझे आनंद मिलता है।
आज जनदर्शन के दौरान मैं अलीराजपुर के जनजातीय भाई दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल और जोध सिंह को साथ हेलीकॉप्टर में घुमाने लेकर गया। pic.twitter.com/9yESrB8G3i
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2021
इस दौरान कुछ आदिवासियों ने उनसे हेलिकॉप्टर से सैर करने की इच्छा जाहिर की। इस पर मुख्यमंत्री ने आदिवासियों को अपने स्टेट हेलिकॉप्टर से रणबयढ़ा से सेजावाडा तक की यात्रा कराई। सीएम शिवराज ने कहा कि “मेरे गरीब भाई-बहनों के चेहरों पर किसी भी प्रकार से मुस्कान आ जाये, यही मेरे लिए खुशी की बात है, इसी से मुझे आनंद मिलता है। आज जनदर्शन के दौरान मैं अलीराजपुर के जनजातीय भाई दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल और जोध सिंह को साथ हेलीकॉप्टर में घुमाने लेकर गया।”
इस हवाई यात्रा के बाद जो बात सामने निकल कर आई वो बड़ी ही दिलचस्प रहीं। दरअसल, जिस जोध सिंह को हवाई यात्रा कराई गई थी वो जनसंघ के वक्त से BJP बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता है, जिन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा सम्मानित भी किया जा चूका है। ये खुलासा कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने किया।
CM शिवराजसिंह जी,लगता है समझदार सिर्फ आप ही है,बाकी सब मूर्ख!आज आपने जोबट में 85 वर्षीय जिस जोधसिंह को हेलीकॉप्टर में घुमाया,वे जनसंघ के वक्त से BJP बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता है,जिन्हें जोबट में ही वीडी शर्माजी ने सम्मानित किया था! @vdsharmabjp @ChouhanShivraj @OfficeOfKNath pic.twitter.com/mbMnJiIVhc
— KK Mishra (@KKMishraINC) September 15, 2021
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने एक ट्वीट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की और लिखा – CM शिवराज सिंह जी, लगता है समझदार सिर्फ आप ही है, बाकी सब मूर्ख! आज आपने जोबट में 85 वर्षीय जिस जोधसिंह को हेलीकॉप्टर में घुमाया, वे जनसंघ के वक्त से BJP बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता है, जिन्हें जोबट में ही वीडी शर्माजी ने सम्मानित किया था।
इस से पहले कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी इस हवाई यात्रा को लेकर सीएम शिवराज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सीएम शिवराज कमल नाथ की नकल कर रहे हैं। लेकिन कमलनाथ खुद के निजी हेलीकॉप्टर में आदिवासियों को घुमा चुके हैं। सीएम केवल चुनाव के चक्कर में आदिवासियों को घुमा रहे हैं और वो भी सरकारी हेलिकॉप्टर में। इससे पहले शिवराज को कितनी बार आदिवासियों की याद आई। आदिवासी नेमावर, नीमच खरगौन का कांड नहीं भूले हैं।




