वीआईपी लिफ्ट में फंसे सीएम शिवराज, 2 इंजीनियर को किया सस्पेंड, कांग्रेस ने कहा कभी इन जगहों के लिफ्ट में भी आकर देखें.
.jpeg)
वीआईपी लिफ्ट में फंसे सीएम शिवराज, 2 इंजीनियर को किया सस्पेंड, कांग्रेस ने कहा कभी इन जगहों के लिफ्ट में भी आकर देखें…..
भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:- शिवराज के पिछले कार्यकाल में मंत्रालय एनेक्सी की दोनों बिल्डिंग इस करीब 600 करोड़ में 5लाख 75हज़ार वर्ग फीट में तैयार कराई गई थी.और इसी हाईटेक एनेक्सी-2बिल्डिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान की वीआईपी लिफ्ट खराब हो गई..
वीआईपी लिफ्ट खराब हो जाने की वजह से कुछ मिनट तक शिवराज सिंह चौहान लिफ्ट में फंसे रहे
फिर क्या था लिफ्ट खराब होने की वजह से बुधवार को सीपीए के दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया. बीते सोमवार को जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें सवार हुए थे तो लिफ्ट बंद हो गई थी. जिसके बाद सीएम सचिवालय ने सामान्य प्रशासन विभाग को नाराजगी जताई थी. बुधवार को लिफ्ट मेंटेनेंस में लापरवाही के लिए सीपीए के प्रभारी एसडीओ पावर शैलेंद्र परमार और सब इंजीनियर मनोज यादव को सस्पेंड कर दिया गया.
कांग्रेस ने कसा तंज:–
कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज से निवेदन कि प्रदेश के भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल , इंदौर के शासकीय एमवाय अस्पताल और प्रदेश के अन्य शासकीय अस्पतालो की लिफ़्ट में भी एक बार बैठ लीजिये , जहाँ ग़रीब मरीज़ रोज़ फँसते है , कम से कम लापरवाह ज़िम्मेदारों पर कार्यवाही तो हो जायेगी…

.jpeg)


