ताज़ा खबरें

महानवमी पर सीएम शिवराज सिंह करेंगे कन्या पूजन

Navratri: आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है और नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। माता दुर्गा का यह स्वरूप सिद्ध और मोक्ष देने वाला है, इसलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता है। इनकी पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई। 9 दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धा भाव की भावना के साथ भक्त मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं।

महानवमी पर एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक वृहद कन्या पूजन करेंगे। इस दौरान भोपाल शहर के 6 बीजेपी प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। सीएम आवास में 350 से अधिक कन्याओं का पूजन और भोज होगा। 350 से अधिक कन्याओं के पैर पखारेंगे। सभी कन्याएं भोपाल शहर की 6 विधानसभा क्षेत्रों से रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button