सभी खबरें

नौकरियों के अभाव में राज्य के युवाओं की चिंता करना हमारा कर्तव्य है:- सीएम शिवराज

नौकरियों के अभाव में राज्य के युवाओं की चिंता करना हमारा कर्तव्य है:- सीएम शिवराज

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– कोरोना महामारी के दौरान जनता सिर्फ महामारी से ही नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति से भी जूझ रही है. बड़े संस्थानों से कर्मचारियों को निकालकर बेरोजगार कर दिया गया है. ऐसे में युवाओं के लिए यह समस्या हो गई है कि अब उन्हें रोजगार किस प्रकार मिलेगा.. 

 सभी साथियों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य भर में नौकरी के अभाव है और युवा वर्ग इस से जूझ रहे हैं. 

 कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके साथ ही सीएम शिवराज ने यह भी बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार नागरिकों के लिए ” सिंगल सिटीजन डेटाबेस” तैयार कर रही है. ताकि जैसे हर योजना के लिए अलग-अलग पंजीयन कराना पड़ता है. इस डाटा बेस के तैयार हो जाने के बाद प्रदेश के लोगों को अलग-अलग पंजीयन नहीं कराना पड़ेगा. 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल 15 अगस्त पर लाल परेड ग्राउंड में झंडारोहण के दौरान कहा कि सरकारी भर्तियों के लिये अभियान चलाया जाएगा, साथ ही निजी क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाएंगे. विद्यार्थियों को 10 वीं एवं 12 वीं की अंकसूची के आधार पर नियोजित किया जाएगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button