सभी खबरें

भूमाफिया गुंडों पर सरकार सख्त, अब CM शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान

भोपाल : इन दिनों मध्यप्रदेश में भूमाफिया गुंडों पर सरकार सख्त है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार भू माफियाओं के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला रही है।

इसी बीच शिवराज सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भू माफिया और गुंडों के अवैध कब्जे गरीब लोगों को दिए जाएंगे ताकि इन जगहों पर वह अपना मकान बना सकें। तो मध्यप्रदेश में अब अवैध कब्जा करने वाले माफियाओं और गुंडों के जमीनों पर गरीबों को प्लॉट दिए जाएंगे। यह ऐलान सीएम ने कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के दौरान किया।

इसके साथ ही सीएम ने अफसरों को माफियाओं और गुंडों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सार्वजनिक करने की भी बात कही।

भोपाल इंदौर खरगोन झाबुआ और टीकमगढ़ में भू माफियाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई चल रही है। सीएम ने अवैध रूप से बांग्लादेशियों की तलाशी लेने की बात भी कही है। हर जिले में की गई कार्रवाई की ग्रेडिंग करने की भी बात सीएम शिवराज ने कलेक्टरों और अफसरों से कही है। मुक्त किये गए जमीनों के आंकड़े को जनता के सामने रखने की बात सीएम शिवराज ने कही हैं। ऐसी जमीनों का उपयोग गरीबों को प्लॉट देने में होगा, जिससे वह उस जगह पर घर बना सकेंगे।

बता दे कि चुनाव आने वाले हैं तो सरकार भी अपनी तेजी दिखा रही है। लेकिन फिर भी मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं बेरोजगारी का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है।

बहरहाल, अभी आने वाले समय में यह देखना होगा कि बेरोजगारों के हित में सरकार क्या फैसला लेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button