सभी खबरें

सीएम शिवराज के वायरल ऑडियो पर बवाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई हैं। जिसने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से कांग्रेस (Congress) के निशाने पर शिवराज सरकार (Shivraj Government) आ गई हैं। पीपीसी चीफ कमलनाथ (PPC Chief Kamalnath) से लेकर पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने सीएम शिवराज पर करारा हमला बोला हैं।

इसी कड़ी में आज इंदौर (Indore) में कांग्रेस ने फिर इसका विरोध किया। इंदौर में अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य नेता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का यह प्रदर्शन बगैर अनुमति के हो रहा था तभी पुलिस (Police) ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि जो ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है उसमें मुख्यमंत्री शिवराज को कतिथ तौर पर यह कहते हुए सुना गया है, “केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिये नहीं तो ये बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी और आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और तुलसी भाई (Tulsi Silawat) के बिना सरकार गिर सकती थी? और कोई तरीका नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button