सभी खबरें

बूथ समिति की बैठक में शामिल हुए सीएम शिवराज,  बजाई नगरिया, आदिवासी महिलाओं ने किया नृत्य

भोपाल/निशा चौकसे:- कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी के अवसर पर केसली के ग्राम बसा में आयोजित भाजपा बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं की बैठक में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव के लोगों से संपर्क किया तो वहीं गांव में गीत गा रही आदिवासी महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री ने भी ताल से ताल मिलाया और नगरिया भी बजाई। मुख्यमंत्री नगरिया बजा रहे थे तो वहीं कुछ महिलाएं नृत्य करते हुए भी नजर आई। इस दौरान वह महिलाओं के बीच में बैठकर गीत भी गाते हुए दिखे। 

मुख्यमंत्री के सागर आगमन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल, लोक निर्माण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर दीपक आर्य व पुलिस अधीक्षक तरूण नायक सहित कई अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने हेलीपेड में पहुंचकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने ग्राम बसा में भ्रमण के दौरान बुंदेलखंड अंचल में गाए जाने वाले गीतों में बहनों का साथ दिया और यहां आयोजित एक मंदिर में दुर्गा पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 

पत्तल में खाया चूल्हे में पका खाना 
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन व पार्टी ने ग्राम बसा में तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सीएम पिछले विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर भाजपा के आदिवासी कार्यकर्ता ज्ञान सिंह मर्सकोले के घर भोजन किया। सीएम के लिए चूल्हे में खास प्रकार का भोजन पकाया गया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के साथ हेलीकाप्टर से भोपाल पहुंचे और यहां रेलवे ओवरब्रिज के शुभारंभ स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

कांग्रेसियों को पुलिस ने निगरानी में रखा
मुख्यमंत्री के सागर आगमन के पूर्व देवरी विधायक हर्ष यादव द्वारा भाजपा व सरकार के कार्यों पर कई सवाल खड़े किए, जिसके चलते पुलिस ने कांग्रेसियों के प्रदर्शन की पूर्व संभावना के चलते सुबह से ही कई कांग्रेसियों के घर पहुंचकर उन्हें अपनी निगरानी में रखा। पुलिस ने कुछ को घर से बाहर नहीं जाने दिया तो कुछ को थाने में अपनी निगरानी में बैठाए रखा। देवरी विधानसभा में लगातार कांग्रेस के प्रत्याशी ही जीतते आ रहे हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री द्वारा यहां बैठक में शामिल होकर विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button