कलेक्टर-कमिश्नर के साथ सीएम की बैठक आज, कानून व्यवस्था, सुराज अभियान और अन्य योजनाओं पर करेंगे चर्चा

- मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे आज अवसरों के साथ बैठक
- सुशासन व सुराज अभियान पर करेंगे चर्चा
- माफियाओं के खिलाफ एक्शन की लेंगे जानकारी
भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कलेक्टर-कमिश्नर के साथ बैठक करेंगे। आज करीब 5 महीने बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली है यह बैठक. दरअसल, इस बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था की सारी जानकारी और कई तरह की योजना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही माफिया के खिलाफ एक्शन और कानून व्यवस्था पर भी चर्चा होगी। साथ ही सीएम ने आज शाम 6:00 बजे ही कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। इसमें जनकल्याण और सुराज अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश मंत्री को दिए जाएंगे. यह बैठक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी.
इन योजनाओं पर होगी चर्चा
बैठक में अन्न योजना, खाद-बीज की स्थिति, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं की जिलेवार समीक्षा होगी। इस दौरान कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिलों में उठाए गए कदमों के साथ आक्सीजन संयंत्र की स्थापना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं पर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। पुलिस अधिकारियों से अनुसूचित जनजाति वर्ग के मामलों सहित कानून व्यवस्था की स्थिति पर जानकारी ली जाएगी. बैठक में अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए जनकल्याण से सुराज अभियान के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर निर्देश दिए जा सकते हैं.
सीएम पिछले निर्देशों पर हुई कार्यवाही कि लेंगे जानकारी
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को माफिया के खिलाफ इंदौर मॉडल का अनुसरण करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे. इस पर कितना अमल हुआ, इस पर हर जिले की जानकारी ली जाएगी. मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में कहा था कि हर जिले को किसी भी एक क्षेत्र में बेहतर कार्य करके बताना होगा. कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर अपने जिले में किए गए ऐसे काम का प्रजेंटेशन करेंगे. सीएम ने निर्देश दिए थे कि हर जिले में एक स्थान का चयन किया जाए, जहां अफसर-जनप्रतिनिधि जन्मदिन पर पौधारोपण करें। इसकी जानकारी भी कलेक्टरों से ली जाएगी.


.jpg)

