मनीष सिसोदिया की याद में CM केजरीवाल के निकले आंसू

दिल्ली: दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दरियापुर गांव में स्कूल आफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने भावुक सुर में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम का जिक्र करते हुए कहा कि आज मनीष जी की बड़ी याद आ रही है। यह सब उनका सपना था। उसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग मनीष सिसोदिया और केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। जिन्होंने झूठे आरोप लगाकर और फर्जी मुकदमे लगाकर इतने अच्छे आदमी को इन्होंने इतने महीनों से जेल में डाला है। उनको लगा कि… उनको जेल में क्यो डाला है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं। उनको नहीं पकड़ते हैं। मनीष सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला क्योंकि वह अच्छे स्कूल बना रहा है। बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहा है। यदि वह स्कूल नहीं बना रहा होता और बच्चों को नहीं पढ़ा रहा होता तो उसे जेल में नहीं डालते। उनको तकलीफ है कि यह अच्छे स्कूल क्यों बन रहे हैं, आम आदमी पार्टी का प्रचार होता है। मैं जहां भी जाता हूं देशभर में लोग यही बात करते हैं कि दिल्ली के स्कूल अच्छे हो गए, नतीजे अच्छे आ रहे हैं।

Exit mobile version