सभी खबरें

कोरोना नेगेटिव से पॉजिटिव नेता बने केजरीवाल! कही ये बात

कोरोना नेगेटिव से पॉजिटिव नेता बने केजरीवाल! कही ये बात

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- दिल्ली (New Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(ArvindKejrival) की कोरोनावायरस रिपोर्ट (Corona Report)कल नेगेटिव आई. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पूर्व ही ऐलान किया था कि दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज होगा बाकी केंद्र सरकार के अधीन जो अस्पताल है उनमें अन्य लोगों का इलाज किया जाएगा… जिसके बाद एलजी (LG) ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के फैसले को बदल दिया. करोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोरोनावायरस डे के लिए तत्काल तैयारियां शुरू कर दी हैं. 

 सीएम केजरीवाल ने कहा की जितने बेड दिल्ली के लोगों के लिए चाहिए होंगे, उतने ही बेड दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए चाहिए होंगे। ये बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे।

हम होटल्स, स्टेडीयम्स को तैयार करवाएँगे। इसके लिए मैं ख़ुद ज़मीन पर उतरूँगा। हमारी नीयत, कोशिश में कमी नज़र नहीं आएगी. 

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1270682492979142658?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button