खोजें

MADHYA PRADESH: मेरे लिये प्रचार-प्रसार से ज़्यादा प्रदेश की सुंदरता और नागरिकों की सुरक्षा है: कमलनाथ

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

ट्वीट कर कहा कि हो सकता है कि यह निर्णय कुछ लोगों को ठीक ना लगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाने के फैसले पर प्रदेशवासियों से अपील की. उन्होंने कहा कि मैंने बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानो पर लगे होर्डिंग, पोस्टर और बैनर को हटाने का फैसला लिया है और पूरे प्रदेश से इन्हें तत्काल हटाया जाये. साथ ही होर्डिंग पर यदि मेरे भी फ़ोटो लगे हो तो उन्हें हटाने में ज़रा भी संकोच ना बरता जाये. 

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की सुंदरता पर इन अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनर के कारण दाग़ लग रहा था और इनके चलते आये दिन हादसे व दुर्घटनाएँ भी घटित हो रही थी. इन सब को दृष्टिगत रखते हुए ही मैंने यह कड़ा निर्णय लिया है. ऐसा कोई भी सार्वजनिक स्थल नहीं था जहाँ पर ये अवैध होर्डिंग नज़र नहीं आते हो. उन्होंने कहा कि यातायात संकेतको, महापुरुषों की प्रतिमाओं, रोटरीयो, बिजली के खंबों, भवनो हर सार्वजनिक स्थलों पर लगे यह होर्डिंग शहरों की सुंदरता पर दाग़ होकर दुर्घटनाओं को न्यौता देते दिखाई देते है.

कमलनाथ ने अपील करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, अन्य राजनीतिक दलो के प्रमुख जन, सामाजिक संस्थाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया इस निर्णय के पालन में अपनी ओर से हमें सहयोग करे. उन्होंने अपने इस फ़ैसले को प्रदेश के हित में एक क्रांतिकारी फ़ैसला बताया और कहा कि हमारे लिए प्रदेश हित व जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस निर्णय के पालन में कोई कोताही न बरती जाए.

Exit mobile version