CM Kamalnath की मंशा साफ़, प्रदेश से करके रहेंगे 590 माफियाओं को साफ़, जानिए अब कौन है टारगेट

भोपाल / खाईद जौहर – मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ सरकार की कार्रवाई शुरू हो चुकी हैं। पुलिस को फ्री हैंड देने के बाद अब प्रशासन चुन-चुनकर इन माफिया पर कार्रवाई (Action) कर रहा हैं। जीतू सोनी पर जिस तरह से कार्रवाई की गई, उस से संदेश साफ है की, कमलनाथ सरकार किसी माफिया पर कोई मुरौव्वत नहीं की जाएगी।
बता दे कि कमलनाथ सरकार के टारगेट पर सभी छोटे बड़े माफिया है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक 590 माफियाओं को चिन्हित किया गया हैं।कमलनाथ ने मंत्रालय में ली अफसरों की बैठक में पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाए। जिलों में कमिश्नर, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अफसरों की टीम माफिया की निगरानी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
ऐसे जुटाया गया माफिया का डाटा
बताया जा रहा है कि कमलनाथ सरकार सभी जिलों से बड़े माफिया का डाटा जुटा रहीं हैं। प्रदेश में 590 बड़े माफिया को चिन्हित कर लिस्ट तैयार की गई हैं। इसमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, जबलपुर में सबसे ज्यादा 120 माफिया चिन्हित किये गये हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि 102 माफियाओं का बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं से कनेक्शन भी सामने आया हैं।
जानकारी के अनुसार जिलों में हज़ारों की संख्या में छोटे माफिया की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। वही, जिलों में सक्रिय संगठित माफिया पर भी कार्रवाई की जा रही हैं।


.jpeg)

