सभी खबरें

सीएम ने दिए मंत्रियों को आदेश, अपने प्रभार जिलों में करें जनदर्शन कार्यक्रम, 4 स्टेट हाईवे पर लगाए जाएं टोल टैक्स

  • प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में अहम मुद्दों पर लगी मुहर 
  • 3 दिन में CM हेल्पलाइन की फाइल निपटाने के दिए आदेश 
  • मंत्रियो से कहा अपने प्रभार वाले जिलों में करें जनदर्शन कार्य़क्रम

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री शिवराज जनदर्शन यात्रा कर रहे हैं. तो वहीं कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा है कि सभी मंत्रियों को कम से कम एक दिन अपने प्रभार वाले जिलों में जनदर्शन कार्य़क्रम करना होगा. बैठक में ये भी तय किया गया है कि कोरोना की वजह से बंद हुए जनसुनवाई कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाएगा। साथ ही इसमें निजी अस्पतालों में डेंगू के मुफ्त इलाज समेत उच्च न्यायिक सेवा के अभ्यर्थियों को नियमित जॉइनिंग के वक्त 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने की शर्त जैसे अहम मसले भी शामिल हैं. साथ ही 4 स्टेट हाईवे पर फिर टोल टैक्स लगने को मंजूरी दी गई. उन्होंने कहा की लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है लेकिन अब जल्द ही यह व्यवस्थाएं की जाएं. 

CM हेल्पलाइन की सभी फाइल पर जल्द हो काम  
जनसुनवाई 17 या 18 सितंबर से फिर शुरू होने की संभावना है. कैबिनेट में सीएम हेल्पलाइन के बारे में भी चर्चा की गई. ये तय किया गया है कि सीएम हेल्पालाइन को नए सिरे से शुरू किया जाएगा. सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी कोई भी फाइल किसी मंत्री या अधिकारी के पास तीन दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी. सीएम ने मंत्रियों से कुछ नया करने के लिए भी कहा है.

4 स्टेट हाईवे पर फिर लगेगा टोल टैक्स
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सागर-दमोह, बीना-खिमलासा-मालथौन, महू-घाटा बिल्लौद और भिंड-मिहोना-गोपालपुरा मार्ग पर पहले टोल टैक्स लगाया गया था. बाद में इन्वेस्टर्स ने अनुबंध समाप्ति का अनुरोध किया तो निगम ने दिसंबर 2020 में उनके अनुबंध समाप्त कर दिए थे. अब फिर से इन मार्गों पर नए सिरे से टोल टैक्स लेने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कैबिनेट के पास प्रस्ताव भेजा था. उसे मंजूरी दे दी गई है. छतरपुर के महाराजा कॉलेज को सभी संसाधनों सहित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संविलियन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button