10 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Kejriwal ने उड़ाया Kamalnath सरकार का मज़ाक, मारा ऐसा ताना की ……

Kejriwal ने उड़ाया Kamalnath सरकार का मज़ाक, मारा ऐसा ताना की ......

नई दिल्ली – हालही में मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का एक साल सफलतापूर्वक गुज़र गया हैं। जिसके बाद प्रदेश सरकार कुछ सरकारी सेवाओं की होम डिलिवरी सर्विस शुरू करने जा रही हैं। जिसकी जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से ट्वीट करके दी गई। ट्वीट में कहा गया, 'मप्र में सरकारी सेवाओं की होम डिलिवरी, इंदौर से हो रही शुरुआत। कमलनाथ सरकार अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी की नकल जैसी कई जरूरी सेवाएं घर पर उपलब्ध कराएगी। सुशासन है हमारी पहचान, मप्र बन गया देश की शान। 

प्रदेश सरकार द्वारा इस नई पहल की चर्चा ज़ोरो में हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कमलनाथ सरकार की इस नई पहल पर करारा तंज कसा हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए इसका जवाब दिया हैं। 

 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा की – 'ये जानकार बहुत खुशी हुई। अगर आपको कोई मदद चाहिए तो हमें बताएं। हम आपके अनुभव से भी सीखेंगे। 

गौरलतब है कि इससे पहले दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने डोरस्टेप डिलिवरी सेवा की शुरुआत की थी तो विपक्षी कांग्रेस ने इसकी आलोचना की थी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।