सभी खबरें
"मुख्यमंत्री-मेले बन्द करो,मंत्री जी बोले ज्यादा से ज्यादा आओ"

- मप्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं
- सरकार ने कहा बड़े मेलों को बंद कर देना चाहिए
- मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा बोले मेला में ज्यादा लोग आएं
भोपाल/पीयूष परमार
मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना केसेस बढ़ रहे हैं जिसको लेकर शिवराज सरकार ने तमाम प्रतिबंध लगाए हैं और इन्ही आदेशों के तहत बड़े मेलों को बंद करने आदेश दिए जाते हैं हालांकि अंतिम निर्णय कलेक्टर लेंगे.
मंत्री बोले ज्यादा लोग मेले में जुटें
वहीं अपनी ही सरकार से इतर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सोशल मीडिया पर कहा कि 7 जनवरी से जम्बुरी मैदान में लगने वाले मेले में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं.
जनता असमंजस में की क्या करें?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मेलों को बंद करने के आदेश के बाद उनके ही मंत्री के द्वारा जनता से मेलों में आने के आवाहन पर जनता असमंजस में है कि आखिर करें तो करें क्या?
.jpeg)



