सभी खबरें

मुख्यमंत्री शिवराज ने लिया नायक अवतार, ऑन द स्पॉट किया अफसरों को सस्पेंड, बोले भ्रष्टाचारियों को सीधे भेज दूंगा जेल 

  • मुख्यमंत्री शिवराज ने जनदर्शन सभा में किया अफसरों को निलंबित 
  • भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम शिवराज 
  • मोहनगढ़ में बनाया जाएगा निषाद राज भवन 

मध्यप्रदेश/निशा चौकसे:- उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज़ हो गई है, इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को टीकमगढ़ का दौरा किया. साथ ही उन्होंने ओरछा में राम राजा के दर्शन किये और पृथ्वीपुर में जनसभा भी की, लोगों से प्रदेश को कोरोना मुक्त करने की अर्जी लगाई. अपने दौरे के दौरान शिवराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार करने पर जेरोन नगर पंचायत के पूर्व सीएमओ- इंजीनियर को निलंबित करने का ऐलान भरी सभा में मंच से ही कर दिया.

सीएम बोले भ्रष्टाचारी को सीधे जेल भेज दूंगा 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा के लिए टीकमगढ़ पहुंचे थे. जहां उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली. वहां मंच पर सीएम सभा कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने मंच से ही जेरोन नगर पंचायत के तत्कालीन सीएमओ उमाशंकर मिश्रा और उपयंत्री अभिषेक राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दे दिये. जनदर्शन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से गांव के लोगों ने शिकायत की थी. सीएम ने कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से जांच करने के लिए कहा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. डंडा लेकर निकला हूं, गड़बड़ी करने वालो को सीधा कर दूंगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा. पूरे मामले की EOW से जांच करायी जाएगी. जनता का पैसा खाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम ने जब निलंबन का ऐलान किया तो सभा में जुटी भीड़ ने ताली बजाकर स्वागत किया.

जनदर्शन सभा में की कई सारी घोषणा
सीएम ने ऐलान किया कि ओरछा में महाविद्यालय खोले जाएंगे साथ ही प्रदेश में इस साल 300 सीएम राइज स्कूल भी खोले जाएंगे. हर 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर ये स्कूल होंगे जिनमें गरीब परिवार के बच्चों को बोर्डिंग स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलेंगी. मोहनगढ़ में सीएम शिवराज सिंह ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया. उन्होंने कहा 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाने वाले इन स्कूल्स पर 18 से 24 करोड़ की लागत आएगी. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि कहरपुरा नहर का दूसरा चरण शुरू किया जाएजा जो 11 करोड़ 41 लाख की लागत का होगा. मोहनगढ़ में निषाद राज भवन बनाया जाएगा. सीएम शिवराज ने कहा केन बेतवा लिंक परियोजना से टीकमगढ़ जिले में सिंचाई सुविधाएं भी बढ़ेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button