सभी खबरें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कमलनाथ, और दिग्विजय को लगाया फोन और पूछा

 मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal)-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister narendr modi) ने देश के नाम अपने संबोधन में  कहा था कि लॉक डाउन 4. का स्वरूप पिछले तीनों लॉक डाउन से अलग होगा.  पीएम ने सभी राज्यों से उनके सुझाव भी मांगे हैं.तो मध्य प्रदेश (Madhyapradesh)सरकार आम से लेकर खास लोगों  से सुझाव ले रही है.

 लॉकडाउन 4 की तरफ बढ़ रहे मध्य प्रदेश में इस बार इसे कैसे और किस तरह लागू किया जाए इसके बारे में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी उनकी सलाह मांगी है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और उमा भारती से फोन पर बात की. सभी ने शिवराज सिंह को अपनी-अपनी सलाह  दिया है.
 

केंद्र सरकार को भेजेंगे सुझाव

लॉक डाउन 4 लागू करना किसी चुनौती से कम नहीं है. सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.  आम और खास लोगों से इस बारे में सलाह ली जा रही है. ताकि लोगों की परेशानी और जरूरतों का ध्यान रखा जा सके. देश में 25 मार्च से लॉर डाउन लागू है. इसलिए इतने लंबे समय तक व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है.  सरकार आम जनता से भी सुझाव ले चुकी है. सरकार के सभी 5  मंत्री भी अलग-अलग संभाग के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से बात कर उनके सुझाव ले चुके हैं. सभी सुझावों को इकट्ठा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक पहुंचाया गया है. अब उनकी ओर से यह सभी सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button