सभी खबरें

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज, कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में हुये शामिल, ओबीसी आरक्षण पर वकीलों से करेंगे चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दौरे पर हैं| सीएम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने नरौरा ग्राम पहुंचे| यहां गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद पटेल, BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी हो सकती है| दिल्ली में आज मुख्यमंत्री शिवराज ओबीसी को 27 फ़ीसदी आरक्षण देने के मामले में वरिष्ठ वकीलों के साथ चर्चा करेंगे| बता दें कि सितंबर में आरक्षण संबंधी हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है| ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण देने के संबंध में देश के बड़े-बड़े वकील हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखेंगे| 
ओबीसी को आरक्षण देने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर होगी विस्तृत चर्चा| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, वरिष्ठ वकील एम नटराज और रविशंकर प्रसाद से आरक्षण को लेकर चर्चा करेंगे| इस चर्चा में प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव और वकीलों का पैनल भी उपस्थित रहेगा| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button