Chhindwara : तामिया बनेगा पर्यटन स्थल, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया वादा।

Chhindwara : सीएम कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा के तामिया-ब्लॉक कॉलोनी में सेरेनडिपिटी लेक्स एंड रिसोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने माता मंदिर के पीछे आम सभा को संबोधित कर लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनायें दी |
मुख्यमंत्री ने यहाँ अपने संबोधन में कहा, “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और तामिया पर्यटन की दृष्टि से अमूल्य धरोहर है। मेरा तामिया और छिंदवाड़ा से बहुत पुराना रिश्ता है। 40 साल पहले का छिंदवाड़ा का परिदृश्य वर्तमान तामिया सहित पुरे जिले से काफी भिन्न है युवाओं को किस प्रकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और शिक्षा के क्षेत्र का विकास मुख्य चुनौती है। इससे निपटने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। मेरे ऊपर प्रदेश की जिम्मेदारी है तो छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी मेरे बेटे नकुलनाथ को पास है पूरे प्रदेश में तामिया को सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी।

वही सांसद नकुलनाथ ने जुन्नारदेव विधानसभा के पर्यटन क्षेत्र अन्होनी नागदेव मंदिर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री से की। यहाँ तत्काल मुख्यमंत्री के द्वारा चार करोड़ की राशि की घोषणा की भी की गई।
(छिन्दवाड़ा से नीतेश पटेल की रिपोर्ट)
.jpeg)



