चयन सूची जारी होने से चयनित शिक्षक खुश, पर फिर भी मन में संशय, नियुक्ति पत्र मिल जाने पर ही होगा भरोसा

चयन सूची जारी होने से चयनित शिक्षक खुश, पर फिर भी मन में संशय, नियुक्ति पत्र मिल जाने पर ही होगा भरोसा
- मंगलवार शाम जारी हुई शिक्षकों की चयन सूची
- लंबे इंतजार के बाद नियुक्ति का खुल रहा दरवाजा
- कुल 12043 पदों की अंतिम चयन सूची जारी
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- चयनित शिक्षक लम्बे वक़्त से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे. अब चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के दरवाजे खुलने लगे हैं.
बीते देर शाम शिक्षकों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है.आयुक्त लोक शिक्षण ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षकों के कुल 12043 पदों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। इसमे 8342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3701 माध्यमिक शिक्षक शामिल है। प्रावधिक चयन सूची और प्रतीक्षा सूची का पूर्व में प्रकाशन किया गया था,
जिसमे शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उपर्युक्त पदों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

हालांकि चयनित शिक्षकों को अभी भी सरकार पर भरोसा नहीं हो रहा, उनका कहना है कि मध्य प्रदेश की 4 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. चुनाव से पहले सरकार उन्हें यह लॉलीपॉप थमा रही है. ताकि वोट बटोर सके. उन्हें नियुक्ति पत्र चाहिए.
बताते चलें कि मध्यप्रदेश में सरकार में फेरबदल ही शिक्षकों के कारण ही हुआ था. अतिथि शिक्षकों के लिए सड़कों पर उतरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही थी. सत्ता पलट व कांग्रेस की बनी बनाई सरकार 15 महीने में गिर गई और एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवराज सिंह चौहान को मिली.
अब चयन सूची जारी कर दी गई है तो ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि जल्द ही चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी थमा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में कार्यक्रम के दौरान कहा था कि चयनित शिक्षक धीरज रखें जल्द उनकी नियुक्ति होगी. अब मुख्यमंत्री के जल्द का असर देखने को मिल रहा है.बीती देर शाम शिक्षकों की चयन सूची जारी हुई है.
आगे देखना होगा कि चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र कब मिलते है.




