सभी खबरें

Chhindwara News :- शिवाजी महाराज मूर्ति का विवाद सुलझा , CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ उठाएंगे खर्चा

 

* शिवाजी महाराज की मूर्ति लगवाएंगे सीएम कमलनाथ
* सीएम के बेटे, छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ उठाएंगे खर्चा

मध्यप्रदेश के सौंसर में शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद का मामला अब सुलझ चुका है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा कर बताया की शिवाजी महाराज की मूर्ति पूरे धूम-धाम से समारोहपूर्वक स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं, प्रतिमा को स्थापित करने में जितना भी खर्चा आएगा वो सीएम कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ वहन करेंगे।  

आपको बता दें, कि छिंदवाड़ा के मोहगांव तिराहे से छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को जेसीबी द्वारा हटा दिया गया था। इसके बाद से ही गांव तथा राष्ट्रीय हिन्दू संघ में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। आरएसएस एवं अन्य हिन्दू संघों ने मिलकर रास्ते जाम कर दिए थे और साथ ही साथ नगरपालिका को मेमो भी सौंपा गया।

आखिर में गुरुवार शाम, मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस मामले के निपटारे के लिए खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र के गौरव हैं. ऐसे गौरव, गरिमा और शौर्य के प्रतीक छत्रपति  शिवाजी की प्रतिमा स्थापना एक उत्सव के रूप मे होनी चाहिये, ना कि आधी रात मे चोरी छिपे से.' तब जाकर कहीं ये विवाद सुलझा।

तो चलिए यह बात तो हुई प्रतिमा को हटाने व उसे लगाने की। जिसमें की अब स्वयं CM कमलनाथ सामने आ चुके हैं। और इनके बेटे नकुलनाथ द्वारा कहे जाने के बाद प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ़ हो गया है। वहीँ दूसरी ओर अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा की इस मामलें में क्या आगे हमें कांग्रेस व भाजपा की आमने सामने वाली जुगलबंदियां देखने को मिलेगी अथवा नहीं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button