सभी खबरें

सीबीएससी के पीआरओ ने सुनाया यह बड़ा फैसला, लॉक डाउन की वजह से नहीं होंगी अब 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं

नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए  बड़ा फैसला दिया है. सीबीएसई के पीआरओ ने बताया कि अब 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी. 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक इस उलझन में थे कि आखिर बची हुई परीक्षाएं अब कब होंगे पर सीबीएसई ने अब बच्चों और अभिभावकों दोनों को राहत पहुंचाई है. 

 साथ ही साथ यह भी कहा है कि 1 से लेकर 11 तक के सभी बच्चों को उनके पिछले एसेसमेंट के आधार पर अगले क्लास में प्रवेश दे दिया जाएगा. 

 केवल मुख्य विषयों की होंगी परीक्षाएं:- 

 दसवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं तो हो चुकी थी केवल वोकेशनल विषय बचे हुए थे. जिनकी परीक्षाएं अब नहीं होंगी. 

 वहीं 12वीं के कुछ मुख्य विषय बचे हुए हैं। केवल उन विषयों की परीक्षाएं होंगी जो छात्रों के उच्च शिक्षण में प्रवेश के लिए जरूरी है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button