सभी खबरें
कैप्टन ने शुरू किया सियासी पत्ते खोलना, BJP से गठबंधन के लिए तैयार अमरिंदर! केंद्र सरकार क्या इनकी बात मानने को तैयार?
.jpeg)
भाजपा से गठबंधन के लिए तैयार कैप्टन अमरिंदर! पर केंद्र सरकार क्या इनकी बात मानने को तैयार?
- अमरिंदर ने बनाई नई पार्टी
- सियासी भविष्य को लेकर कैप्टन में पत्ते खोलने शुरू किए
- कांग्रेस छोड़ने की एक महीने बाद किया नई पार्टी बनाने का ऐलान
पंजाब:- पंजाब में लगातार सियासत जारी है पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली.
एक महीने बाद अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सियासी भविष्य को लेकर पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है इसके साथ ही यह संकेत भी दिए हैं कि अगर केंद्र सरकार किसानों का मुद्दा चल जाती है तो वह भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन को लेकर तैयार है.
यह जानकारी कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने सोशल मीडिया पर साझा कर दी है.




