सभी खबरें

मंत्रिमंडल विस्तार : 25 नाम हुए तय! दिल्ली से मुहर लगना बाकी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में एक बार फिर शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर अटकलों का दौर चल पड़ा हैं। सूत्रों की मानें तो बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 25 नाम तय माने जा रहे हैं। जिन्हें मंत्री पद मिल सकता हैं। हालांकि, फाइनल मोहर दिल्ली में लगेगी।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में लगभग 25 नेताओं को शामिल किया जा सकता हैं। इसमें से 10 मंत्री सिंधिया समर्थक हो सकते हैं। जबकि भाजपा से 15-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच कई बैठकों का दौर चला। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पहलुओं पर विचार किया गया हैं। अब दिल्ली में भी चर्चा होगी। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

बता दे कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश में हलचल इसलिए भी तेज है क्योंकि सीएम शिवराज जल्द ही दिल्ली जाने वाले हैं, जहां से वो नए मंत्रियों के नाम फाइनल करवाकर आएंगे।

वहीं, इस बार यह शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी राज्यपाल दिला सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ या गुजरात के राज्यपाल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता हैं। दरअसल, राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब चल रहीं हैं। वे लखनऊ के आसपास में भर्ती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button