सभी खबरें

मंत्रिमंडल विस्तार : CM चन्नी और सिद्धू में मतभेद! फिर भी नाम फाइनल, कैप्टन अमरिंदर के इन समर्थकों का कटेगा पत्ता?

पंजाब : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नए मंत्रिमंडल में किस को शामिल करना है उनके नामों पर सहमति बन चुकी है। खबरों की मानें तो नए मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। जिसमें 7 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। 

आज शाम 4.30 बजे राज्यपाल पंजाब के नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे। 

खबरों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर समर्थक 5 मंत्रियों की छुट्टी की तैयारी है, जबकि कैप्टन सरकार के 8 मंत्री अपनी जगह बचाने में कामयाब रह सकते हैं। कहा जा रहा है कि अमरिंदर समर्थक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर श्याम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़, राणा गुरमीत सोढ़ी और बलबीर सिद्धू का पत्ता कट सकता है। जबकि, पार्टी ने अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, सुखबीर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणु चौधरी, रजिया सुल्तान और भारत भूषण आशु को मंत्रिमंडल में बनाए रखने का निर्णय लिया है। 

इनको मिल सकती है नए मंत्रिमंडल में जगह 

सूत्रों के अनुसार परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह, राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। बता दे कि परगट सिंह लगातार सिद्धू के साथ रहे हैं, गिलजियां और नागरा पंजाब कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वहीं वेरका पार्टी के SC चेहरा हैं। 

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नए राज्य मंत्रिमंडल के चयन पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिद्धू के बीच मतभेद हैं। जिसके चलते मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हो रही है। 

सूत्रों ने बताया कि सिद्धू और चन्नी कई विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने पर एकमत नहीं थे। राजा वड़िंग, परगट सिंह और कुलजीत नागरा को शामिल करने पर दोनों के बीच मतभेद सामने आए हैं। जबकि सिद्धू तीनों का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं। चन्नी का मानना है कि संगठन के लोगों को पार्टी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि चुनाव नजदीक है। 

लेकिन अब जो नाम सामने आए है उसमे सिद्धू के तीनों समर्थकों के नाम शामिल है, हालांकि आज शाम को होने वाले शपथ समारोह में ही इस बात पर मुहर लगेगी की कौन मंत्रिमंडल में शामिल होगा, और किस का पत्ता कटेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button