C-VOTER सर्वे का खुलासा: बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, फिर भी पीएम मोदी देश की पहली पसंद

देश में बेरोजगारी कितनी बड़ी समस्या बनती जा रही है, इसका संकेत C-VOTER के एक सर्वे में मिल रहा है। 'देश का मूड' नाम के इस सर्वे में सबसे ज्यादा लोगों ने माना है कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या गरीबी है, फिर नंबर आता है बिजली,सड़क, पानी और महंगाई का…'सांप्रदायिक तनाव' को भी कुछ लोगों ने समस्या माना है।
कितने खुश हैं केंद्र के काम से-
देश के 56.4% लोग केंद्र सरकार के काम से खुश हैं और सिर्फ 19.8% लोग नाखुश हैं। इसी तरह पीएम मोदी के काम से 62.3% लोग खुश हैं।
C-VOTER- ने ये सर्वे पिछले 12 हफ्तों में देश के हर राज्य और हर लोकसभा क्षेत्रों में घूमकर किया है
देश की सबसे बड़ी समस्या:
बेरोजगारी 17.1%
गरीबी 11.7%
सड़क, पानी, बिजली 11%
“सैंपल साइज में 23240 लोगों को शामिल किया गया है”
केंद्र सरकार से कितने खुश हैं देशवासी-
खुश 56.4%
संतुष्ट 23.8%
नाखुश 19.8%
केंद्र के काम से सबसे ज्यादा खुश लोग नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड और ओड़िशा में हैं। केंद्र से सबसे नाखुश लोग पुड्डुचेरी में हैं। पीएम के काम से नाखुश लोग तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। ज्यादातर राज्यों में लोग राज्य सरकारों के काम से ज्यादा नाखुश हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में 48% लोग केंद्र से खफा हैं। वहां काम होने न होने का सारा दोष लोग केंद्र को देते हैं।
पीएम किसे देखना चाहते हैं-
नरेंद्र मोदी 70%
राहुल गाँधी 25.4%