उपचुनाव : सत्ता में वापसी करने के लिए अब कमलनाथ ने खेला ये दावं

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) की 24 सीटों पर जल्द उपचुनाव (By Election) होने हैं। कांग्रेस (Congress) हर हाल में सत्ता में वापसी करने को बेताब है, यही कारण है कि वो हर तरह की रणनीति बना रहीं हैं। उपचुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) भी एक्टिव हो गए हैं। वे लगातार उपचुनाव की तैयारियां कर रहे हैं।
कमलनाथ हर दिन एक-एक विधानसभा सीट (Vidhansabha Seat) की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा कमलनाथ ने 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पुरानी रणनीति अपनाई है और निजी एजेंसियों (Agencies) के जरिए हर सीट का सर्वे करा रहे हैं।
मालूम हो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के दौरान भी कमलनाथ ने निजी कंपनियों से सर्वे कराया था और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही जिताऊ उम्मीदवारों (Candidates) को टिकिट देकर मैदान में उतारा था। ऐसे में कमलनाथ को उम्मीद है कि ऐसा करके कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापसी कर सकती हैं।
बताते चले कि कमलनाथ सभी 24 सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार चाहते हैं। जिसके लिए वो लगातार बैठकें भी कर रहे हैं। इसके अलावा कमलनाथ की नज़रे भाजपा (BJP) खेमे में भी टिकी हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ लगातार भाजपा के बागियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। वे लगातार उनसे संर्पक में हैं।




