सभी खबरें

उपचुनाव : इन चार सीटों पर फंसे कांग्रेस के पेंच, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते, कुछ बड़ा होंने की उम्मीद

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले कांग्रेस (Congress) ने 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 सीटों के लिए उम्मीदवार (Candidates) घोषित किए थे। इसके बाद रविवार को कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया।

हालांकि, अब भी चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय नही हो पाए और मंथन जारी हैं। माना जा रहा है कि चार सीटों मुरैना (Murena), मेहगांव (Mehgaon), मलहरा (Malhra) और ब्यावरा (Biaora) विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पार्टी 29 सितंबर के बाद घोषित कर सकती हैं। सूत्रों की माने तो बाकी चार सीटों के लिए कांग्रेस (Congress) की नजर भाजपा (BJP) के अंसतुष्ट नेताओं पर हैं। टूटकर किसी नेता के कांग्रेस में भी शामिल होने की उम्मीद हैं।

बता दे कि 28 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया हैं।खास बात ये है कि दोनों लिस्टों में कांग्रेस ने दल बदलुओं पर ज्यादा भरोसा जताया हैं।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा (BJP) ने अबतक अपने पत्ते नही खोले हैं। भाजपा ने अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की हैं। सुत्रों की माने तो कई सीटों पर प्रत्याशियों के विरोध के चलते अंदरखानें में मंथन चल रहा हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) का कहना है कि हमारे तो प्रत्याशी घोषित ही हैं सब काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button