सभी खबरें

Budget 2022 : इन 5 मुद्दों पर रहेगी सबकी नज़र, लगातार चौथी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट 

नई दिल्ली : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में आम बजट 2022-2023 पेश करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का चौथा बजट होगा। ये बजट आज सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 को लोकसभा के पटल पर रखा था। 

बता दे कि ये बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण अकेली ऐसी महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी जिन्होंने लगातार 4 बार बजट पेश किया हो। उनके नाम यह रिकॉर्ड हो जाएगा। इससे पहले 28 फरवरी 1970 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया था।

लोगों को इस बजट कई उम्मीदें  

इस बजट में आम से लेकर खास तक को काफी उम्मीद हैं। बढ़ती महंगाई, एग्री सेक्टर और किसानों की परेशानियां, आत्मनिर्भर भारत, बढ़ते खतरों के बीच डिफेंस पर ध्यान, टैक्स नियमों और डिडक्शन को लेकर बदलाव आदि अहम मुद्दे हैं, जिनके ऊपर इस बजट में खास फोकस रहने की उम्मीद है। खास बाटी ये है कि देश में कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद यह दूसरा बजट है। यह बजट ऐसे समय आ रहा है, जब देश महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button