ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
PM के दौरे के चलते टाली बीयू की परीक्षाएं: स्कूलों और कोचिंग में छुट्टी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे के चलते बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर आगे बढ़ा दी हैं। साथ ही अधिकतर स्कूलों और कोचिंग ने छुट्टी घोषित कर दी है। सरकारी स्तर पर स्कूलों में छुट्टी का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों के एलएलबी सेकंड सेमेस्टर, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के एमबीए सेकंड सेमेस्टर, और बी.फार्मेसी फर्स्ट, सेकंड और सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित की है। नई तारीखें भी घोषित कर दी हैं। संबद्ध कॉलेजों की यूजी फर्स्ट ईयर सहित अन्य परीक्षाएं यथावत रहेंगी।




