22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BSP विधायक ने दिग्गी राजा के बयान पर उठाये सवाल , क्या सफेद कपड़े पहनने वाले नहीं करते ? 

BSP विधायक ने दिग्गी राजा के बयान पर उठाये सवाल , क्या सफेद कपड़े पहनने वाले नहीं करते ? 

भोपाल : मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में गरमागर्म चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले बीएसपी विधायक संजीव कुशवाहा ने सवाल उठाए हैं । वहीं कांग्रेस विधायक व समर्थन देने वाले विधायक आपस में टकराते हुए दिखाई दे रहे हैं । जहां एक ओर सवाल उठा रहे है वही दूसरी ओर उनका समर्थन कर रहे हैं।    

बीएसपी विधायक का दिग्गी पर सवाल 

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान का BSP विधायक संजीव कुशवाहा ने कड़ा विरोध किया है। संजीव कुशवाहा ने दिग्गी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत धर्म और आस्था का देश है। अपराधी किसी भी रंग का कपड़े पहनकर अपराध करते हैं। नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सफेद कपड़े पहनने वाले अपराध नहीं करते है ? अपराध को किसी भी रंग में जोड़ कर नहीं देखना चाहिए , अगर ऐसा करते है तो यह गलत है।      

दिग्गी राजा के समर्थन में उतरे कांग्रेस के मंत्री गोविन्द सिंह ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह से बड़ा कोई धार्मिक रीति रिवाजों को मानने  वाला मध्यप्रदेश में कोई व्यक्ति नहीं हैं। बता दे कि कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह ने गोवर्धन पर्वत की पैदल परिक्रमा की थी। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।