खोजें

छतरपुर : भाजयुमों अध्यक्ष मंडल की लाठियों, हंसिये से हत्या 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कस्बा बकस्वाहा से जमीन विवाद का मामला सामने आया है | जिसके चलते भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर की लाठियों और हंसिये से हत्या की गई है । इसके तहत, पुलिस द्वारा घटना में एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कस्बा बकस्वाहा में भाजयुमों अध्यक्ष मंडल की हत्या 

पुलिस द्वारा घटना में एक महिला समेत 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कस्बा बकस्वाहा से जमीन विवाद का मामला सामने आया है | जिसके चलते भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर की लाठियों और हंसिये से हत्या की गई है । इसके तहत, पुलिस द्वारा घटना में एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, बकस्वाहा टीआई आरएन तिवारी द्वारा जानकारी व्यक्त की गई है कि 32 वर्षीय सौरभ पाटकर और अब्दुल के बीच वीरगढ़ के दौरान एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से जब अब्दुल की मां गुरुवार की शाम को यहां घास काट रही थी, तभी सौरभ ने आकर विरोध जताया । इसके जवाब में अब्दुल और उसके भाई अमीन के साथ मां समीना द्वारा सौरभ पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया है और हाथ में मौजूद हंसिया मारा गया ।

इसी दौरान, गंभीर अवस्था में सौरभ की दमोह अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गौरतलव है कि इस मामले को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सौरभ की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा एक घंटे में ही महिला समीना और उसके दो बेटों अब्दुल और अमीन को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version