खोजें

MP में रिश्वत खोरों के हौसले बुलंद; देखिये घूस का लाइव VIDEO

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मुरैना। मध्यप्रदेश सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने केलिए गांव गांव में विकास यात्रा निकाल रही है। लेकिन सरकारी विभागों में ग्रामीण व किसानों का काम बिना रिश्वत दिए नहीं हो रहा है। ऐसा ही पीएचई विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो सरकारी की ईमानदारी को बयां कर रहा है। हालांकि ‘द लोकनीति’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये था पूरा मामला
दअरसल मुरैना जिले के सांगली गांव के किसान कमल किशोर सिंह तोमर को शस्त्र लाइसेंस के लिए सिंचाई विभाग के नोड्यूज की जरूरत थी। सांगली गांव में सिंचाई विभाग की नहर या कोई ऐसा जलस्रोत नहीं है, जिससे सिंचाई विभाग का टैक्स किसान कमल किशोर पर बकाया हो। इसके बाद भी नोड्यूज देने के एवज में किसान से 200 रुपए की रिश्वत ली गई। जब ये पूरा मामला हुआ तब वहाँ बैठे एक व्यक्ति ने पुरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में जोरा सब डिवीजन में हेल्पर राजेश मुद्गल रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोर आरोपी ने अपने आपको पूर्व विधायक परशुराम मुद्गल का भाई बताया और ऑफिस के पीछे ले जाकर किसान को 200 रुपए वापस कर दिए। हालांकि अब देखना यह हे कि वीडियो वायरल होने और विभाग की किरकिरी के बाद जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Exit mobile version