सभी खबरें
Breaking : कांग्रेस में शामिल हुई सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू, भाजपा को बड़ा झटका
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले सियासत का दौर गरमाया हुआ हैं। इसके साथ ही दलबदलू का खेल भी लगातार जारी हैं। कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा या अन्य दल में शामिल हो रहा हैं। तो कोई भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आ रहा हैं।
इसी कड़ी में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
बता दे कि पारुल साहू अब सुरखी विधानसभा सीट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को चुनाव में सीधे टक्कर देंगी। इस से पहले साल 2013 विधानसभा चुनाव में पारुल साहू ने गोविंद सिंह राजपूत को 141 वोटों से हराया था।