सभी खबरें

Breaking अचानक़ देर शाम सिहोरा पहुँचे ,खाद्य विभाग के Principal Secretary फैज अहमद किदवई फ़िर हुआ ये … 

Breaking अचानक़ देर शाम सिहोरा पहुँचे ,खाद्य विभाग के Principal Secretary फैज अहमद किदवई फ़िर हुआ ये … 

  • गोसलपुर के ह्रदयनगर ओपन कैप का किया निरीक्षण 
  • प्रमुख़ सचिव ने स्टैक की खुलवाईं त्रिपाल ,खुद लिया सैंपल 
  • खाद्य विभाग जबलपुर के अधिकारी सकते में ,चावल घोटाले के बाद रखीं जा रही है सब पर निगरानी 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा )
मध्यप्रदेश में गरीबों को घटिया चावल खिलाने के मामलें में शिवराज सरकार बुरी तरह घिर गई थी। जिसके बाद जब देश के PMO ऑफिस से इसका ज़वाब माँगा था। CM  शिवराज मामा की PM मोदी ने जमकर क्लास लगा डाली। पूरे देश में जब मीडिया में यह मामला सामने आया तो मध्यप्रदेश सरकार की  जमकर किरकरी हुई थी।  आनन -फ़ानन में प्रदेश के अधिकतर गोदामों और वेयरहाउस को सील कर दिया गया था।  गोदामों में रखें चावल के सैंपल की जाँच के बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जैसे -तैसे शिवराज सरकार ने इस मामले को अपनी ही केंद्र सरकार के साथ मिलकर रफ़ा -दफ़ा तो करवा लिया लेकिन अब शिवराज सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती क्योंकि मध्यप्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में यदि गलती से गरीबों के राशन में अगर कोई गड़बड़ी मिली तो विपक्ष इसको चुनावी मुद्दा बना लेगा वैसे भी किसान आंदोलन को लेकर सरकार बुरी तरह घिरी हुई है। सरकार के मंत्री ,सांसद और विधायक किसान विधयेक को आये दिन अपनी सफ़ाई ट्वीट -ट्वीट खेलकर देते नज़र आ रहें है लेकिन जनता के बीच नहीं पहुँच रहे है। 

यहाँ पहुंचे खाद्य विभाग के Principal Secretary ,मची अफ़रा-तफ़री 
खाद्य विभाग के Principal Secretary फैज अहमद किदवई गुरुवार देर शाम जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के हृदयनगर ओपन कैप पहुँचे। 
PS के आने की ख़बर किसी को नहीं थी। फैज अहमद ने ओपन कैप में रखी धान और गेहूँ के स्टैक की तिरपाल हटवाकर वहां रखे गेहूं और धान के सैंपल लिए साथ ही गेहूँ , धान के सुरक्षित भंडारण का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बघेल, जिला आपूर्ति नियंत्रक कलावती प्यारे, सहकारिता विभाग वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन, खाद्य विभाग भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियो से ओपन कैप की पूरी जानकारी मांगी। भंडारित खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

Principal Secretary बोले  “कोई लापरवाही हुई तो कोई भी बक्शा नहीं जायेगा “
मालूम रहे कि सिहोरा तहसील के अंतर्गत ओपनकैप हृदयनगर में जबलपुर ज़िले में  समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान और गेहूँ भंडारित है। जानकारी के मुताबिक़ यह ओपन कैप क़रीब 15 एकड़ क्षेत्र में है। सूत्रों की माने तो गोसलपुर ओपन कैप में धान के सुरक्षित भंडारण में अधिकारियो द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण हजारो क्विंटल धान सड़ गई थी। PS किदवई हृदयनगर ओपनकैप रखें गेहूं और धान की जाँच के साथ -साथ उसके भण्डारण की व्यवस्थाओ को देखने आये थे। उन्होंने अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई लापरवाही हुई तो कोई भी बक्शा नहीं जायेगा। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button