20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Breaking News – कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, मदसौर विधायक ने दिया इस्तीफा

हरदीप ने आरोप लगाया कि उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है क्योकि वह किसी गुट दिग्विजय सिंधिया या फिर कमलनाथ गुट के नही हैं सिर्फ कांग्रेसी होने की वजह से उनकी उपेक्षा की जा रही है। 

ब्रेकिंग न्यूज कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, मदसौर विधायक ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश की सियासत में एक नया मोड़ सामने आया है जहां प्रदेश के मंदसौर विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा सौंप दिया है। 
हरदीप ने आरोप लगाया कि उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है

क्योकि वह किसी गुट दिग्विजय सिंधिया या फिर कमलनाथ गुट के नही हैं सिर्फ कांग्रेसी होने की वजह से उनकी उपेक्षा की जा रही है। 
साथ ही कहा कि जनता ने जिस मकसद से मुझे विधानसभा भेजा था उसको पूरा नही कर पा रहा हूं मेरी उपेक्षा लगातार पार्टी में हो रही है।

सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) के नाम से मंदसौर(Mandsaur)  के स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन छापा गया था जिसमें लिखा गया था “कांग्रेसी था और रहूंगा” .  हालांकि हरदीप सिंह डंग का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा ।
 हरदीप सिंह डंग की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अभी तक 4 विधायक की कोई खबर सामने नहीं आई है जिसमें हरदीप सिंह डंग भी शामिल हैं।
 
लोगों का कहना था कि भाजपा ने विधायक को किडनैप कर लिया है। आपको बता दें कि हरदीप सिंह डंग उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें मंत्री पद की आशा थी पर इन्हें मंत्री पद प्राप्त नहीं हुआ जिस पर समय.समय पर वह नाराज होते नजर आए थे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।