Breaking News: रायसेन के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बस, 7 की मौत, कई लापता 

रायसेन – मध्यप्रदेश के रायसेन दरगाह के पास एक बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में 7 लोगों के मारे जानें की खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर से छतरपुर जा रही बस बुधवार रात करीब एक बजे अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस बस में 30 से 35 यात्रियों के सवार होने की बात कहीं गई हैं। जिसमें से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। जबकि 22 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसके अलावा एक बच्चे समेत कई लापता लोगों की तलाश जारी हैं। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से छतरपुर जा रही बस रायसेन दरगाह के पास रीछन नदी के पुल पर गड्ढे में फंस गई और अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। वहीं, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया की रेस्क्यू ऑपरेशन कर देर रात तक 5 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। उन्होंने बताया कि नदी में तेज़ बहाव होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई। 

Tweet By – Brajesh Rajput

↑
Exit mobile version