24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

हॉर्स ट्रेडिंग :- मिसिंग विधायक हरदीप सिंह डंग के नाम से विज्ञापन, "कांग्रेसी था, और रहूंगा"

मिसिंग विधायक हरदीप सिंह डंग के नाम से विज्ञापन कांग्रेसी था और रहूंगा

  • गायब विधायक के नाम से विज्ञापन
  • स्थानीय अखबार में छपा “कांग्रेसी था और रहूंगा”

मंदसौर /गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में हॉर्स ट्रेडिंग(Horse Trading  को लेकर सियासी भूचाल लगातार जारी है अभी एक दूसरे पर तंज करते नजर आ रहे हैं कल मंत्री जीतू पटवारी(Jitu Patwari) गुरुग्राम से कांग्रेस के विधायकों को लेकर वापस भोपाल लौटे हैं  कुछ मिसिंग विधायकों की लोकेशन अभी तक नहीं मिली है।

सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) के नाम से मंदसौर(Mandsaur)  के स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन छापा गया है जिसमें लिखा गया है “कांग्रेसी था और रहूंगा” .  हालांकि हरदीप सिंह डंग का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है।
 हरदीप सिंह डंग की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अभी तक 4 विधायक की कोई खबर सामने नहीं आई है जिसमें हरदीप सिंह डंग भी शामिल हैं।

लोगों का कहना है कि भाजपा ने विधायक को किडनैप कर लिया है। आपको बता दें कि हरदीप सिंह डंग उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें मंत्री पद की आशा थी पर इन्हें मंत्री पद प्राप्त नहीं हुआ जिस पर समय-समय पर वह नाराज होते नजर आए थे।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।