सभी खबरें
भोपाल:- किसे पता था, यह हिमानी मिश्रा की आखिरी सेल्फी होगी।

भोपाल :- किसे पता था, यह हिमानी मिश्रा जी की आखिरी सेल्फी होगी।
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- भोपाल के हलाली डैम पर सेल्फी लेते हुए एक महिला पानी में फिसल गई. सेल्फी लेने के दौरान ही उनका पैर पानी में फिसल गया. और फिर तेज बहाव में हिमानी मिश्रा बह गई, कोलार में रहने वाले दंपती घूमने के लिए डैम गए थे। सेल्फी गोताखोरों के प्रयास के बाद भी हिमानी मिश्रा के शरीर को नहीं बाहर निकाला पाया गया.
अक्सर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां सेल्फी लेने के दौरान लोगों का ध्यान बंद हो जाता है और ऐसे में दुर्घटना घट जाती है. हिमानी मिश्रा ने सोचा भी नहीं होगा कि यह सेल्फी उनकी आखिरी सेल्फी होगी.
इसीलिए पाठकों से द लोकनीति के तरफ से विनम्र निवेदन है कि कृपया सेल्फी लेते वक्त अपनी सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखें। और ऐसे स्थान पर सेल्फी बिल्कुल ना ले जो असुरक्षित है.




