Breaking : जापान के पूर्व PM Shinzo Abe को मारी गई गोली, हालत गंभीर, एक संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

जापान : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ये हमला नारा शहर में हुआ, तब वह भाषण दे रहे थे। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे को गोली मारी गई है। गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जापान स्थित मीडिया हाउस एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई। पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।

Exit mobile version